https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 8 जुलाई 2020

आकाशीय बिजली गिरने से पंचायत सचिव की मौत



अनूपपुर। जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत छोहरी के गांव छोहरी में 8 जुलाई की दोपहर खेत की जुताई का काम करा रहे ग्राम पंचायत सचिव 37 वर्षीय सुखन सिंह की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हो गई। खेत की जुताई के दौरान सचिव का भाई और पिता भी मौजूद थे। लेकिन तीनों के बीच 100-200 मीटर का फासला था। इसी दौरान दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदला और बारिश से पूर्व आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में सचिव सुखन सिंह आ गए।  परिजनों ने घटना को भांपते सुखन सिंह की ओर दौड़ लगाई। लेकिन तबतक सुखन सिंह मौके पर झुलसकर गिर गया और मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां पंचनामा एवं पोस्टमार्टम उपरांत पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...