https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 20 जुलाई 2020

सड़क से नीचे पलटी कार, बाल बाल बचे सवार



अनूपपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत लखनपुर के मुख्य मार्ग पर पट्टा टोला के पास 19 जुलाई की देर रात तेज रफ्तार की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार सभी लोग बाल बाल बच गए। ग्रामीणों ने बताया कि घटना रात करीब 12 बजे के आसपास घटी। कार क्रमांक एमपी 65 सी 3401 अनूपपुर निवासी किसी व्यक्ति की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार 5 लोग सवार थे। मार्ग से गुजरने के दौरान अचानक कार सड़क से नीचे उतरते हुए पलट गई। फिलहाल दुर्घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। थाना प्रभारी नरेन्द्र पॉल ने बताया कि इस सम्बंध में अबतक किसी ने थाने में कोई शिकायत या जानकारी नहीं दी है। फिर भी जानकारी जुटवाता हूं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...