https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 11 जुलाई 2020

नर्मदा रीवा की पहचान नहीं,प्रधानमंत्री देश से माफी मांगें-लक्ष्मणदास बालयोगी



अनूपपुर। 10 जुलाई को रीवा मे सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए ट्वीट पर 11 जुलाई शनिवार को आपत्ति जताते हुए कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महामण्डलेश्वर आचार्य लक्ष्मणदास बालयोगी महाराज ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री को देश का सांस्कृतिक ज्ञान नहीं है, ऐसा लगता है उन्होंने देश के सांस्कृतिक, साहित्यिक, भौगोलिक विषयों का अध्ययन नहीं किया है तभी तो उन्होंने अपने ट्वीट में रीवा की पहचान मां नर्मदा से लिखा है। जो नर्मदा नदी अमरकण्टक मैकल पर्वत से निकलती है उसे रीवा की पहचान बता रहे हैं जबकि पूरा देश जानता है कि रीवा विंध्य की पहचान है न कि मां नर्मदा की। लक्ष्मणदास ने कहा देश के भौगोलिक सांस्कृतिक संरचना का अध्ययन करने वाले देशवासी जानते हैं कि विंध्य और सतपुड़ा के मध्य मैकल पर्वत से मां नर्मदा नदी का उद्गम है और वही मैकल पर्वत आज का अमरकण्टक है। रीवा को मां नर्मदा की पहचान बताकर देश के प्रधानमंत्री ने अमरकण्टक एवं अमरकण्टक से जड़े नर्मदा के तटीय क्षेत्र महाकौशल का अपमान किया है, इसके लिए उन्हें अमरकण्टक के निवासियों से मांफी मागनी चहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...