https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 16 जुलाई 2020

कार्यकर्ताओं के बूते जीतेंगे अनूपपुर चुनाव - सांसद



कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की ताकत - रामलाल रौतेल
मुस्लिम की महिलाओं ने ली भाजपा की सदस्यता
अनूपपुर केन्द्र एवं मप्र की भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाओं को बना कर,उसे सफलतापूर्वक धरातल पर लागू किया है। कृषि,शिक्षा, उद्योग, चिकित्सा,आन्तरिक सुरक्षा हो या देश की सीमाओं पर,सभी क्षेत्रों में भाजपा सरकार ने मजबूती से कार्य करते हुए देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किये हैं। अनूपपुर विधानसभा ग्रामीण मंडल अनूपपुर के चचाई में भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल, जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, अजजा आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र मरावी के साथ पचास से अधिक बूथ से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद हिमाद्री सिंह ने व्यक्त किये।
उन्होने कहा बिसाहूलाल सिंह अब भाजपा में हैं, हमारे प्रत्याशी होंगे। आप सबके मार्गदर्शन में एवं सभी की मेहनत के दम पर के बूते हम यह चुनाव जरुर जीतेंगे। कार्यकर्ताओं से अपील की कि भाजपा की मजबूती तथा विजय के लिये एकजुटता से कार्य करें।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल ने कहा कि ऐसे बहुत से कार्यकर्ता हैं जो किसी दायित्व में नहीं रहे लेकिन अपना पूरा जीवन पर्दे के पीछे रहते हुए भाजपा को मजबूत बनाने में लगा दिया। समर्पण, मेहनत,उनकी निष्ठा के कारण आज केन्द्र मे मजबूत सरकार है। बहुत से राज्यों में हमारी सरकारें जनता के सामाजिक सरोकारों के लिये, विकास के लिये कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सबका साथ - सबका विश्वास- सबका विकास की भावनाओं के साथ यह चुनाव जीतने का संकल्प लेकर जमीनी स्तर पर कार्य करेंगे।
जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र पर जनता को भरोसा नहीं था। इसलिए उन्होंने वचन पत्र जारी किया। उनके विधायक नाराज हो गये। किसानो, बेरोजगारों, मजदूरों, बेटियों सबके साथ धोखा किया गया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव चुनौती है। हमें अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा है। अनूपपुर का चुनाव जीतेंगे तो प्रदेश की शिवराज सरकार तीन साल चलेगी। इसलिए बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ता, भाजपा कार्यकर्ता मान - अपमान भूल कर बिसाहूलाल सिंह की विजय के लिये कार्य करें।
अजजा आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र मरावी ने कहा कि सभी बूथ के कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के दो बार प्रधानमंत्री बने। बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा केन्द्र मे 2 से 300 सीट जीत कर सरकार बनाने में सफल रही। बिसाहूलाल सिंह भाजपा में शामिल होकर मंत्री बने। भाजपा सरकार ने हमारा गौरव बढाया है। यह सम्मान बना रहे, इसके लिये जरुरी है कि उप चुनाव में भाजपा की विजय हो।
वरिष्ठ भाजपा नेता नवल नायक,उपाध्यक्ष उमेश पटेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को बन्द करके आम आदमी का जीवन कठिन कर दिया गया था। उनसे कांग्रेस विधायक ही नाराज थे। जिसके कारण सरकार गिरी।
इस अवसर पर कांग्रेस की इरशाद बेगम,नाजमा खातून, नरगिस खातून, जाहदा खातून, नासरान बेगम, नजमा बेगम, कौशल्या कोल, राजकुमारी तिवारी, नीतू सिंह, ममता झा, लक्ष्मी विश्वकर्मा,तुलसा कोल, रजनी यादव के साथ सैकडों लोगों को सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...