https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 20 जुलाई 2020

राकेश कुमार पाण्डेय जिला समन्वयक नियुक्त


अनूपपुर। पुलिस महानिदेशक, संचालक लोक अभियोजन म.प्र. पुरूषोत्तम शर्मा ने अनु. जाति/ अनु. जनजाति  एवं एनडीपीएस प्र्रकरणों के ग्राफ को देखते हुए सहायक जिला अभियोजन अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय को अनूपपुर जिले का समन्वयक नियुक्त किया है।
लोक अभियोजन प्रत्येक जिलें में अपराधों के न्यायालय में विचाराधीन मामलों की प्रगति पर निगरानी और शीघ्र न्याय के उदेश्य से जिले में सहायक जिला अभियोजन अधिकारी को जिला समन्वयक के रूप में नियुक्त करने के निर्देश के बाद जिला अभियोजन अधिकारी रामनरेश गिरि ने सहायक जिला अभियेाजन अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय को अनूपपुर जिले में शीघ्र न्याय दिलाने के लिए जिला समन्वयक नियुक्त किया है। जिला समन्वयक बनाये जाने पर जिला अभियोजन अधिकारी रामनरेश गिरि, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी हेमंत अग्रवाल, राजगौरव तिवारी, शशि धुर्वे,नारेन्द्रदास महरा, विशाल खरे एवं समस्त अभियोजन अधिकारी, कर्मचारियों के ने बधाई दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...