https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020

एमबीपावर ने कोरोना की लड़ाई में मदद के लिए जिला चिकित्सालय को मिले 2 वेंटिलेटर्स

एमबीपावर ने कोरोना की लड़ाई में मदद के लिए जिला चिकित्सालय को मिले 2 वेंटिलेटर्स
अनूपपुर कोरोना संक्रमण की लड़ाई में जहाँ आमजनो द्वारा जिम्मेदार आचरण के माध्यम से सहयोग प्राप्त हो रहा है वहीं समाज सेवियों, आमजनो एवं औद्योगिक संस्थानो ने भी प्रशासन को विभिन्न आयामों में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
शनिवार को जिला चिकित्सालय अनूपपुर को एमबीपावर जैतहरी द्वारा 2 वेंटिलेटर्स दिये गए, जिससे अब जिला चिकित्सालय में कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए कुल 3 वेंटिलेटर्स हो गये। एमबीपावर प्लांट हेड एवं सीईओ  बीके मिश्रा, एचआर एडमिन हेड आरके खटाना ने 20 लाख लागत के वेंटिलेटर्स कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर एवं पुलिस अधीक्षक किरणलता केरकेट्टा की उपस्थिति में जिला प्रशासन को सौंपा। कलेक्टर ने इस सहयोग हेतु एमबी पावर चेयरमैन रतुल पुरी एवं समस्त एमबीपावर प्रबंधन को धन्यवाद दिया है। प्लांट हेड ने कोरोना से लड़ाई के इस अभियान में सहयोग करने एवं शासन के समस्त निर्देशो के अनुपालन की बात कही। जिला चिकित्सालय अधीक्षक डॉ.एससी राय ने कहा आपात परिस्थितियों में वेंटिलेटर अत्यंत आवश्यक, इनसे कोरोना से संघर्ष करने में बल मिलेगा। इस दौरान कोरोना संक्रमण रोकथाम एवं बचाव नोडल मेडिकल आफिसर डॉ आरपी श्रीवास्तव सहित जिला चिकित्सालय का स्टाफ एवं एमबीपावर के लोग अधिकारी उपस्थित रहे। इसके पूर्व सांसद हिमान्द्री सिंह ने एक वेंटिलेटर्स के लिए राशि दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...