https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 22 अप्रैल 2020

कोटा से वापस आने वाले बच्चों को 14 दिन संस्थागत क्वॉरंटीन किया जाएगा - संभागायुक्त

अनूपपुर। जनहित में यह आवश्यक है कि कोटा से आ रहे समस्त बालक बालिकाओं को 14 दिनो तक संस्थागत क्वॉरंटीन किया जाय तथा स्वास्थ्य जाँच के आधार पर ही उन्हें घर जाने की अनुमति दी जाय। संभागायुक्त शहडोल एवं रीवा संभाग डॉ अशोक कुमार भार्गव ने बुधवार को आइसोलेशन हेतु चिन्हित किए गए आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर के निरिक्षण के दौरान अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहीं। उन्होने बच्चों के अभिभावको से अपील की है कि इस व्यवस्था के महत्व को समझ प्रशासन को सहयोग करें। कोटा से आने वाले बच्चों के 14 दिनो के आइसोलेशन हेतु चिन्हित किए गए आइसोलेशन कैम्प आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर में आवास व्यवस्था, खाने एवं पेय जल की व्यवस्था का निरिक्षण किया। आधुनिक सुविधायुक्त छात्रावास को देखकर आयुक्त ने सराहना करते हुए कहा नि:संदेह यह शिक्षा व्यवस्था के क्षेत्र में अनूपपुर जिले का गौरव है। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने बताया कि बच्चों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था कर दी गई है, बच्चों को यहाँ कोई भी तकलीफ नही होने दी जाएगी। बच्चों की नियमित रूप से स्वास्थ्य जाँच हेतु आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...