https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 9 अप्रैल 2020

माध्यान भोजन का खाद्यान्न घर-घर उपलब्ध कराने के निर्देश

अनूपपुर। राज्य शासन के निर्णय एवं आदेशानुसार शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को 33 दिवस का खाद्यान्न उचित मूल्य के दुकानों से स्वसहायता समूह द्वारा बच्चों के माता-पिता को उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरोधन सिंह ने दिये। उन्होने कहा जिन स्वसहायता समूह द्वारा खाद्यान्न उठाव करा लिया गया है वह तत्काल सम्बंधित विद्यालय विद्यालय में दर्ज बच्चों के माता-पिता को शिक्षकों के माध्याम से उपलब्ध कराये। वितरित खाद्यान्न की जानकारी प्राथमिकता के साथ जनशिक्षक के माध्यम जनपद शिक्षा केंद्र को प्रतिदिन उपलब्ध कराने की बात कहीं। उन्होने कहा कि जनशिक्षकों से वितरित खाद्यान्न की जानकारी बीआरसीसी प्रतिदिन जिला पंचायत में माध्यान भोजन शाखा में उपलब्ध कराये ताकि हुए वितरण की समीक्षा हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...