https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 15 अप्रैल 2020

धारा 144 का उल्लंघन पर किरान दुकान पर की गई कार्यवाही

अनूपपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन में किराना दुकान खोलकर बिक्री करने की शिकायत पर बुधवार को व धारा 144 का उल्लंघन पर धारा 188 का मामला दर्ज किया गया। कोतमा एसडीएम अमन मिश्रा, नायब तहसीलदार पंकज नयन तिवारी,खाद्य निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी, खाद्य अधिकारी कोतमा सीमा सिन्हा,खाद्य औषधी निरीक्षक रामेन्द्र सोनी, जिला नाप तौल अधिकारी एसके निगम एवं आरक्षक सुभम सहित कोतमा नगर भ्रमण के दौरान हिमांशू किराना स्टोर संचालक राकेश कुमार गुप्ता के द्वारा आधा शटर खोलकर समान विक्रय किया जा रहा है। इसके साथ ही मूल्य से अधिक विक्रय की शिकायत भी थी जिसपर खाद्य निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी स्वयं सामान ग्रहक बन समान लेने पहुंचे जिन्हे सही मूल्य पर मिला। दुकानदार पर धारा 144 का उल्लंघन मानते हुए धारा 188 की कार्यवाही की गई। साथ ही आवश्यक वास्तु अधिनियम की धारा 3/7 के साथ जिला प्रशासन द्वारा जरूरी आवश्यक वास्तु मूल्य नियंत्रण के निदेशो के उल्लंघन पर भी कार्यवाही की गई।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...