https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 20 अप्रैल 2020

संघ और सेवाभारती स्वंमसेवक गरीबों तक पहुंचा रहे भोजन

अनूपपुर कोरोना संक्रमण के खतरों को देखते हुए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बीच देशभर में गरीबों तथा लाचार जनों तक राहत-सहायता पहुंचाने का अभियान विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं तथा सरकारी स्तर किया जा रहा है। बिजुरी में राष्ट्रीय स्वंमसेवक संघ एवं सेवा भारती के साथ अन्य अनुषांगिक संघठनो द्वारा जरूरतमंदों के बीच भोजन पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। संघ से जुड़े लोग आमजनों के बीच जाकर जरूरतमंदों का पता लगा उनकी सहायता में कर रहे है। सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्यवस्थापक अजय शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक दिनों से अभी तक तथा लॉकडॉउन की समाप्ति तक कार्यक्रम जारी रहेगा। उन्होने बताया 1500 पैकेट भोजन प्रतिदिन बस्तियों में पहुचाने का कार्य 50 से 70 स्वयंसेवको द्वारा किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...