https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 30 अप्रैल 2020

मजदूर दिवस पर रेलवे कांग्रेस दीप जलाकर करेगी सम्मान

अनूपपुर। रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर की सभी शाखाओं के रेलवे कर्मचारियों रेल सेना के उत्साहवर्धन में दीप जलाकर रेलकर्मियों सम्मान एवं केन्द्र सरकार के महंगाई भत्ता रोकने का विरोध किया जायेगा। गुरूवार को रेलवे मजदूर कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री लक्ष्मण राव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की एनएफआईआर नई दिल्ली के महामंत्री डा.एम राघवैया एवं रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के महामंत्री केएस मूर्ति के आह्वान पर नागपुर मंडल समन्यवक पीतांबर लक्ष्मीनारायण, बिलासपुर मंडल समन्वयक बी कृष्ण कुमार, रायपुर मंडल समन्यवक डी विजय कुमार के नेतृत्व तीनों मंडल के 37 शाखाओं के लोग प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री, रेल मंत्री भारत सरकार के नाम महंगाई भत्ता एवं वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के विरोध में  एनएफआईआर नई दिल्ली के ईमेल के माध्याम से ज्ञापन भेजकर केन्द्र सरकार के गलत नितियों का रेलवे कर्मचारियों द्वारा विरोध कर रेलवे कर्मचारियों की एकजुटता दिखाते हुए रेल सेना का सम्मान करेंगे। राव ने बताया कि सभी रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखाओं एवं सभी रेलवे कर्मचारी 1 मई को शाम 7 बजे सोशल डिस्टेंस के साथ अपने अपने घरों दिये जलाए जलाकर,इस ज्योति के माध्यम से भारत सरकार को यह भी संदेश देने का प्रयास करेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...