https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 12 अप्रैल 2020

अटल रसोई से निरंतर गरीबो को कराया जा रहा भोजन

कोतमा। कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन से पूरा देश परेशान है, मुसीबत की इस घड़ी में भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ता समाज सेवा में दिन रात जुटे हुए हैं। जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के नेतृत्व में नागेन्द्र त्रिपाठी, दीपक त्रिपाठी,विनोद गौतम, ओम प्रकाश केवट ,मुरलीधर पाठक ,जित्तूचाकरे,दीपू गौतम,आदित्य गौतम सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं अपनी सहभागिता देते हुए अपने खर्चे से गरीबो को भोजन कराने का कार्य कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम आपदा रसोई से रोजाना जरूरतमंदों को भोजन कराया जा रहा है। लॉकडाउन से सबसे ज्यादा समस्या गरीबों की है जिनके पास खाने के लिए पर्याप्त समान नहीं थे, जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगे आकर जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था की है, जो लगातार जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...