https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 15 अप्रैल 2020

रेलवे मजदूर कांग्रेस ने मनाई अम्बेडकर जयंती

अनूपपुर। रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर शिवम् रेलवे कालोनी में सोसल डिस्टेंस रखते हुते भारत रत्न डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मनाई। सहायक सचिव सदाशिव पांडे ने बताया की एसटीएससी एसोशिएशन के सहायक सचिव पीआरराव ने अम्बेडकर के छाया चित्र में पुष्प, दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया। मजदूर कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री लक्ष्मण राव ने बताया की बिलासपुर रेलवे जोन के रेलवे मजदूर कांग्रेस के महामंत्री के एस मूर्ति एवं एस टी एस सी एसोशिएशन के जोनल महामंत्री प्रभात पासवान के संयुक्त आहृवान पर दोनों रेलवे संगठन ने नागपुर, रायपुर, बिलासपुर मंडल में अम्बेडकर जयंती जयंती मनाई गई। इस दौरान शाखा के संजीव राव, बी एस जोशी,आरके साहू,थान सिंह,सतीश चौधरी, गौतम कर्माकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...