https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 18 अप्रैल 2020

अवैध कोयले से लदा ट्रक चचाई पुलिस ने पकड़ा

अनूपपुर। वैश्विक महामारी कोरोना से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मई तक लॉकडाउन घोषित किया है। इस दौरान अति आवश्यक सेवा में लगे वाहनों को छोड़कर बाकी वाहन और कार्य बंद हैं। लेकिन टोटल लॉकडाउन में भी कोयले का अवैध कारोबार कुछ वाहन मालिक धड़ल्ले से कर रहे है। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक किरणलता केरकेट्टा से शुक्रवार की रात की गई,इस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चचाई थाना प्रभारी प्रिया सिंह दलबल के साथ ने शुक्रवार की रात छापामार कार्यवाही करते हुए बकही से बुढ़ार जाते समय मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 18 जीए 5180 अबैध कोयले से लदे ट्रक को पकड़कर चचाई थाने में खड़ा कराया। वाहन बद्री पाण्डेय निवासी ओपीएम के नाम पंजीकृत हैं पुलिस ने वाहन मालिक और चालक के विरुद्ध खनिज अधिनियम और लॉकडाउन उलंघन पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...