https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 16 अप्रैल 2020

एसडीएम सोशल डिस्टेंसिंग का पढ़ाया पाठ, एक दुकान पर कार्यवाही

अनूपपुर लाकडाउन के दौरान आम लोगो को किसी भी तरह परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन विभिन्न क्षेत्रो का दौराकर जायजा ले रहे है और सोशल डिस्टेंसिंग मापदंडों के पालन के लिए प्रेरित कर रहे है। अनुविभिागिय दण्डाधिकारी कमलेश पुरी, तहसीलदार भागीरथ लहरे एवं नगर निरिक्षक भालूमाड़ा आरएन आर्मो सहित गुरूवार को पसान, भालूमाड़ा एवं जमुना कालरी का दौराकर लाकडाउन का पालन न करने वालो को चेताया और समझाइस दी। इस दौरान एसडीएम उचित मूल्य की दुकान का निरिक्षण किया जहां लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाया। उन्होने सेल्समैन का इसके पालन के निर्देश देते हुए आये लोगो सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देशो का पालन कराने के निर्देश दिये। इस दौरान भालूमाड़ा नगर निरिक्षक आरएन आर्मो ने बंद के बाद भी दुकान खोलने पर एक दुकान पर धारा 188 की कार्यवाही की गई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...