https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 9 अप्रैल 2020

धारा 144 का उल्लघंन करने पर 3 थानों पर की गई कार्यवाही

अनूपपुर लाकडाउन में बेवजह बाहर निकलने व दुकान खेलने पर कोतमा, बिजुरी एवं रामनगर पुलिस ने कार्यवाही की। कोतमा थाना प्रभारी आरके वैश्य ने बताया कि लाकडाउन में ग्राम जोगीटोला में रामजी नामदेव ने किराना दुकान खोलकर भीड़ जुटाये हुये था जिस पर 144 धारा का उल्लघंन करते पाये जाने पर दुकान के संचालक रामजी नामदेव के विरूद्घ विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।
रामनगर थाना प्रभारी बी एन प्रजापति ने बताया कि बेवजह सडको पर घूमने के कारण बाबूलाल केवट,विनायक प्रसाद गुप्ता, रामजी चौहान के विरूद्घ विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की।

बिजुरी पुलिस ने भी धारा 144 का उल्लघंन करने पर मोहाड़ा दफाई निवासी अवि पिता विजय कुमार गुप्ता उर्जा नगर निवासी,प्यारे सिंह गोड़ के विरूद्घ आपदा प्रबंधन 2005 की धारा 51 (8) के तहत कार्यवाही की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...