https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 19 अप्रैल 2020

लॉकडाउन में वनविभाग ने जलाऊ लकड़ी से भरा ट्रैक्टर किया जप्त

अनूपपुर वनपरिक्षेत्र कोतमा बीट मनटोलिया ग्राम छिल्पा में वन से अवैध जलाऊ लकड़ी ने जा रहे टैक्ट्रर को वनविभाग का गस्तीदल रविवार को पकड़ कर पूछतांछ की जिसपर टैक्ट्रर चालक ने संतोषजनक जबाब नही दे सकने पर डिपो में खड़ा करा लिया।

रेंजर आरएस त्रिपाठी ने बताया कि वनविभाग के गस्तीदल बीट प्रभारी विमला मरावी अपने अमले के साथ जंगल भ्रमण कर रही थी तभी छिल्पा निवासी विजय तिवारी ट्रैक्टर में जलाऊ लकडी ले जा रहा था मौके पर ट्रैक्टर को रोकर लकडी के वैध कागजात मांगने पर किसी प्रकार के दस्तावेज नही दिखाया गया। जिसे जप्त करते हुए वनविभाग ने मामला कायम करते हुए ट्रैक्टर को वनडिपो कोतमा में खड़ा करवाकर जांच के की जा रही है कि लकड़ी जंगल या राजस्व की भूमि से ले जाया जा रहा था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...