https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 20 अप्रैल 2020

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सुचारू रूप से चल रही है उपार्जन प्रक्रिया

एसएमएस प्राप्त होने पर कृषक सहजता एवं सुरक्षा के साथ कर रहे हैं उपज का विक्रय
अनूपपुर जिले में उपार्जन प्रक्रिया सोशल डिस्टेंसिंग की अनुपालना के साथ सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से सम्पादित की जा रही है। खाद्य अधिकारी विपिन पटेल ने बताया कि रबी उपार्जन हेतु जिले में कुल 8 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं, प्रत्येक केंद्र हेतु एनआईसी भोपाल से प्रतिदिन 6 कृषकों को उपार्जन हेतु एसएमएस भेजा जा रहा है।  कृषकों को सम्बंधित उपार्जन केंद्र प्रभारी द्वारा भी सूचित किया जा रहा है। जिले में गेहूं उपार्जन हेतु 1609 कृषकों ने पंजीयन कराया है। उपार्जन केंद्र में सोशल डिस्टेंसिंग चिन्हांकन किया गया है। इसके साथ ही आगंतुकों के साबुन से हाथ धुलाने की भी व्यवस्था की गयी है। राज्य शासन के निर्देशानुसार सौदा पत्रक के माध्यम से कृषक व्यापारियों को भी अपनी उपज का विक्रय कर सकते हैं। सोमवार को 6 कृषकों से 64 क्विंटल गेहूं की खरीदी की गई है। इसमे दुलहरा में 2 कृषकों ने 18 क्विंटल एवं कोतमा में 4 कृषकों ने 46 क्विंटल गेहूं का विक्रय किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...