https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 18 अप्रैल 2020

कफ्र्यू में अनाधिकृत रूप से सड़को में घूम रहे बाइक सवार चलानी कार्यवाई

अनूपपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 18 अप्रैल को जिले में तीसरी बार लगाए गए 24 घंटे के कफ्र्यू में अनाधिकृत रूप से सड़को में घूम रहे लोगों पर एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी एवं कोतवाली पुलिस ने 6 बाईको के चालको के खिलाफ धारा १४४ के उल्लधंन का मामला दर्ज किया। इसी तरह रामनगर व अमरकंटक थानो 13 लोगो पर कायग्वाई की गई। कोतवाली प्रभारी नगर निरिक्षक प्रफुल्ल राय ने बताय कि 24 घंटे के कफ्र्यू के दौरान अनाधिकृत रूप से सड़को में घूम रहे 6 बाईक पर दो स्थानो पर एसडीएम अनूपपुर की मौजूदगी में कार्यवाई की गई है। थाना रामनगर में 4 एवं अमरकंटक 9 लोगो पर कार्यवाई पर करते हुए धारा 188 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51वीं के तहत कार्यवाही किया गया तथा मोटर सायकिल जप्त कर ली गई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...