https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 14 अप्रैल 2020

जवान पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार, दो मामले पहले से ही दर्ज

अनूपपुरजिले में 11 अप्रैल को घोषित 24 घंटे की कफ्र्यू का उल्लंघन कर शाम के समय घर के बाहर बैठे दो दर्जन से अधिक मुस्लिम समुदाय के युवाओं को ड्यूटी में तैनात जवान द्वारा घर जाने की दी चेतावनी और लाठी लेकर खदेडऩे के मामले में 12 अप्रैल की सुबह जवान अमर जायसवाल पर कुछ युवकों ने हमला कर घायल कर दिया था जिसके बाद से फरार हो गया था जिसे भालूमाड़ा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार मंगलवार 14 अप्रैल को न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक अभिषेक राजन ने बताया कि घटना भालूमाड़ा शनिवार को वार्ड क्रमांक 11 बड़ी मस्जिद के पास गश्त के दौरान कुछ लोग नियम का उल्लंघन करने पर पुलिस ने खदेड़ा था, जिसमें मोहल्ले के कुछ युवा भागने के दौरान गिरे पड़े थे। इसी बात को लेकर रविवार की सुबह ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों पर फैजल सैफी और उसके साथियों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे जवान अमर जायसवाल घायल हो गया। जवान वर्तमान में बीजापुर छत्तीसगढ़ में पदस्थ है जो छुट्टी के दौरान अपनी सेवा थाना भालूमाड़ा में दे रहा है। जिसकी शिकायत पर आरोपी फैजल सैफी सोमवार को गिरफतार कर लिया गया। आरोपी के विरूध पहले से ही दो मामले भालूमाड़ा में दर्ज है। इसमे हिंदू देवी देवताओं के ऊपर अश्लील टिप्पणी करना शमिल है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...