https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 13 अप्रैल 2020

कोरोना हॉटस्पॉट केन्द्रों से कोतमा आये नागरिक तत्काल सम्बंधित थाने में दे सूचना - एसडीएम कोतमा

उल्लंघन पर होगी वैधानिक कार्यवाही
अनूपपुर। कोरोना वायरस संक्रमण महामारी की रोकथाम हेतु एसडीएम कोतमा अमन मिश्रा ने आदेश जारी कर नागरिकों को निर्देश दिए हैं कि 1 मार्च के बाद जो व्यक्ति भोपाल, इन्दौर,दिल्ली व देश के अन्य कोरोना हॉटस्पॉट केन्द्रों से कोतमा अनुभाग के सीमा के भीतर आये हुये है, वे सभी अपने थाना क्षेत्रांतर्गत जाकर तत्काल सूचना देवे तथा जानकारी दर्ज करावे, जानकारी छिपाने एवं सक्षम अधिकारियों को सही जानकारी नही देने की दशा में सम्बंधित के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...