https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 9 अप्रैल 2020

रेत का परिवहन करते चार वाहन जब्त, कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही

अनूपपुर। लॉकडाउन के बीच कोतवाली पुलिस ने रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो अलग-अलग जगहो से चार वाहन जब्त करते हुए गुरूवार को उनके खिलाफ खान एवं खनिज विकास एवं विनिमय अधिनियम के तहत कार्यवाही की। उपनिरीक्षक अजय यादव ने बताया की गुरूवार की दोपहर टै्रैक्टर क्रमांक एमपी 18 एए 6988 चालक पप्पू कोल पिता कोदूलाल एवं एक बिना नंबर की ट्रेक्टर चालक सुभाष सिंह राठौर पिता मोहन लाल निवासी ग्राम बर्री को नगदहा घाट के पास से रेत का परिवहन करते देखे जाने पर उन्हे रोकते हुए पूछताछ पर चालक द्वारा मौके पर किसी तरह का दस्तावेज नही दिखाया गया। दूसरी जप्ती सुबह सहायक उपनिरीक्षक महिपाल प्रजापति ने ग्राम परसवार के पास मिनी डंफर क्रमांक एमपी 65 जीए 1539 चालक कत्तू बैगा एवं ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 65 एए 1375` चालक राजा सिंह गोड़ को रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा वाहन में लोड रेत से संबंधित दस्तावेज मौके पर नही दिखाया। चारो वाहनो को जब्त करते हुए कोतवाली थाना में खड़ा कराते हुए खनिज अधिनिमय के तहत कार्यवाही की गई। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...