https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 14 सितंबर 2020

रोजगार को लेकर युवाओं ने मंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष को सौंपा पत्र



अनूपपुर। कोरोना के संकट काल में बेरोजगारों की समस्याओं है। इसे लेकर जिले के युवाओं ने सोमवार को अनूपपुर में मंत्री मीना सिंह, कलेक्टर एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल को मांग पत्र सौंप कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग की है।
जिला मुख्यालय में युवाओं ने अलग - अलग पत्रों के माध्यम से अपनी आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की अपील करते हुए मंत्री मीना सिंह, कलेक्टर एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल को मांग पत्र सौंप। जिसमे कहा कि बहुत से योग्य शिक्षित- प्रशिक्षित युवा बेरोजगार हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार चलाने मे दिक्कत जा रही है। जिले में कई प्रतिष्ठान, संस्थान ऐसे हैं जहाँ रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकते हैं। योग्यता के अनुरुप रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने की मांग की। इस अवसर पर मनोज द्विवेदी के साथ विपिन पाठक, राहुल परौहा, शिवम मिश्रा, अंशुमन बल,विनय पाण्डेय, रमाकांत यादव,शुभम निगम, तामेश्वर कोल, अरमान तिवारी के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...