https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 14 सितंबर 2020

हितानंद शर्मा को सह संगठन मंत्री बनाया जाना स्वागत् योग्य कदम - मनोज द्विवेदी



भाजपा संगठन के कार्यों को मिलेगी गति
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्यप्रांत के वरिष्ठ प्रचारक हितानंद शर्मा को मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी का सह सगंठन मंत्री बनाये जाने पर 14 सितम्बर को भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने इसे अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि शर्मा को इस दायित्व पर लाए जाने से प्रदेश मे पार्टी के कार्यों को और भी विस्तार मिलेगा।
उन्होने बताया कि अतुल राय इस पद पर कार्य करने वाले उर्जावान और मिलनसार सह संगठन मंत्री रहे हैं। 2018 विधानसभा चुनाव मे सरकार ना बना पाने के बाद उन्हे मध्य प्रान्त के लिये जिम्मेदारी देने के बाद से यह पद रिक्त था। शर्मा के आने से प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा तथा संगठन महामंत्री सुहास भगत का कार्य थोड़ा आसान होगा।
भाजपा उपचुनाव के बीच है। प्रदेश संगठन का विस्तार तथा निगम मंडलों में नियुक्तियों का कार्य शेष है। महाकौशल प्रांत तथा विंध्य प्रांत में जहाँ चुनौतियां अधिक हैं,उम्मीद है कि शर्मा को यहाँ का कार्य सौंपा जा सकता है।
इसके पूर्व शर्मा शिवपुरी,विदिशा में संघ के विभाग प्रचारक, विद्या भारती मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री रहे हैं। सह संगठन मंत्री के पद पर नियुक्ति से प्रदेश में भाजपा और भी मजबूत होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शराब ठेकेदार के गुर्गों की गुंडागर्दी: युवक को वाहन से कुचल कर मारने की कोशिश, 3 संदेही अभिरक्षा में

पूरी घटना सीसीटीव्ही  में कैद, वाहन जप्त  अनूपपुर। कोतमा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 स्थित एक ढाबे शनिवार - रविवार की रात से निकल...