https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

बिसाहूलाल के साहस से गिरी कांग्रेस सरकार- रामलाल रौतेल


एकात्मक मानव दर्शन के जनक पं.दीनदयाल उपाध्याय

छिल्पा में श्रद्धासुमन अर्पित कर किया चुनाव प्रचार का किया शंखनाद

अनूपपुरभारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत पं.दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती का कार्यक्रम एक सप्ताह तक सत्त आयोजित किया जाएगा। अनूपपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामलाल रौतेल ग्राम छिल्पा में 25 सितंबर की शायं 5 बजे से आयोजित पार्टी कार्यकर्ता - पदाधिकारियों की बैठक में पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अवसर पर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित कर चुनाव प्रचार का शंख नाद किया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने बिसाहूलाल सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा उन्होंने भ्रष्ट, निकम्मी कांग्रेस सरकार को अपने साहस के बूते सड़क पर ला दिया। हमारी पार्टी में आए तो हमने उनका हृदय से स्वागत किया है। हमें सामंजस्य बना कर कार्य करना होगा। सामंजस्य स्थापित होने पर हम भारी मतों से चुनाव जीतेगें। 1980 से बिसाहूलाल विधायक रहे। 2003 - 2013 मे दो बार मैं विधायक था। हम मिलकर काम करेंगे तो विकास को डबल इंजन की ताकत मिलेगी। हम प्रत्येक सेक्टर एवं बूथ स्तर पर पं दीनदयाल की जयंती का आयोजन कर रहे हैं। 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक विभिन्न सेक्टरों / बूथ स्तर पर आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत पं उपाध्याय को जनसंघ के तब के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया। एकात्मक मानववाद के प्रणेता व भारत केन्द्रित राजनीति के पहले विचारक रहे हैं। उन्होंने संगठन को वैचारिक मजबूती प्रदान की। यह हमारे लिये गर्व का विषय है कि हम वैचारिक रुप से पुष्ट राष्ट्र वादी के सदस्य हैं। मध्यप्रदेश तथा देश में विकास आधारित सरकार का कुशल संचालन कर रही है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व मे गरीब, किसान, मजदूरों, छात्र- छात्राओं के हितों के लिये निरन्तर काम कर रही है। हम चुनाव में हैं। अनूपपुर विधानसभा में चुनाव होना है। प्रदेश में सरकार तब रहेगी जब हम अनूपपुर का चुनाव जीतेगें। उन्होंने अपील की कि सभी मतभेदों को भुलाकर भाजपा प्रत्याशी की प्रचण्ड विजय के लिये एकजुटता के साथ कार्य करें। विश्वास जताया कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं  की एकजुटता तथा मोदी - शिवराज सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बूते बिसाहूलाल सिंह की विजय सुनिश्चित है।इससे पूर्व मंच को एडवोकेट अरुण सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालबहादुर जायसवाल, सुनील पटेल अशोक मिश्रा, रामविलोक साहू, समय लाल पटेल, लालदास पटेल, सुरेन्द्र पटेल,रमेश द्विवेदी ने संबोधित किया। सुनील पटेल डा.विष्णु मिश्रा, मनोज द्विवेदी, लालबहादुर जायसवाल, मुकेश पटेल साहित सैकड़ों लोग उपस्थिति रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लड़ाई केवल विरोध प्रदर्शन तक सीमित, बल्कि सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे को उठाया जाएगा- सुखेंद्र सिंह बन्ना

मंत्री प्रहलाद पटेल के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस आंदोलित, मांगा इस्तीफा  अनूपपुर। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने मंत्री प्रहलाद पटेल के विव...