https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 27 सितंबर 2020

कोरोना के 5 नए संक्रमित मरीज,4 पुरूष सहित 1 महिला संक्रमित


अब तक 1011 संक्रमित मरीज
,
सक्रिय 228

अनूपपुर। जिले में रविवार को प्राप्त 62 जांच रिपोर्ट में 5 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमें 4 पुरूष और 1 महिला शामिल हैं। इनमें से जमुना में 2, कोतमा-राजनगर एवं अनूपपुर में 1-1 संक्रमित पाए गए है। रिपोर्ट प्राप्त के बाद संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करने और  होम आइसोलेशन की कार्रवाई की जा रही है।

जिले में अब तक प्राप्त कोरोना जांच रिपोर्ट में 1011 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 228 है। रविवार को 64 व्यक्तियों को स्वस्थ होकर घरों के लिए रवाना हो गये। अब तक 775 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घरों के लिए जा चुके हैं तथा 5 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। जबकि अन्य जिलो में टेस्टिंग पर संक्रमित पाए गए जिले के 3 निवासियों की मृत्यु हो चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...