https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 29 सितंबर 2020

बूथ पर कार्यकर्ता पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन जीत हमारी-सुहाष भगत


उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा

अनूपपुर। बूथ स्तर पर हर कार्यकर्ता पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना शुरू कर दे चुनाव में अवश्य रूप से विजय हासिल होगी। हर कार्यकर्ता को चुनाव में सहभागी बनना है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहाष भगत एक दिवसीय दौरे में अनूपपुर  में मंगलवार को प्रबंध समिति और कोर समिति के पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए कार्यों की समीक्षा के दौरान कहीं।

उन्होने पदाधिकारियों को चुनाव में किस तरह से काम करना है इसकी रूपरेखा तय की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि प्रदेश संगठन महामंत्री ने जमीनी स्तर पर चल रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए हर पदाधिकारियों से तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल गुप्ता,मंत्री बिसाहूलाल सिंह, संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन,भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, सिद्घार्थ शिव सिंह, भाजपा जिला महामंत्री भूपेंद्र सिंह सेंगर सहित अन्य उपस्थिति रहें।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...