https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 26 सितंबर 2020

राशि कम मिलने से नाराज जिपं उपाध्यक्ष ने मंत्री और कलेक्टर को दिखाया त्याग पत्र, आश्वासन पर माने

कहा-अब नहीं दूंगा त्यागपत्र,पूर्व की भांति फंड आवंटन का मिला आश्वासन

अनूपपुर जिला पंचायत अनूपपुर उपाध्यक्ष राम सिंह आर्मो के शनिवार की सुबह त्याग पत्र दिए जाने का पत्र सोशल मिडिया में वायरल होने के बाद शाम को वापसी करने का ड्रामा सामने आया है। वायरल हुए त्याग पत्र के बाद खाद्य मंत्री और कलेक्टर के आश्वासन पर शाम त्यागपत्र वापस लेने की बात कही है।

नाराज जिपं उपाध्यक्ष ने वित्त की राशि में की गई कटौती, और अबतक कार्यालय नहीं मिलने से नाराज होते हुए 26 सितम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम अपने पद से त्याग पत्र लिखा था। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रावधानों की अनदेखी का आरोप भी लगाया है।

उपाध्यक्ष ने अपने लेटरहेड पैड में लिखे त्याग पत्र में बताया है कि वह जिला पंचायत उपाध्यक्ष अनूपपुर का एक आदिवासी बहुमूल्य क्षेत्र का जनप्रतिनिधि होने के साथ साथ भाजपा कार्यकर्ता भी है। पिछले पांच वर्षो से जिपं उपाध्यक्ष के पद पर है। लेकिन उपाध्यक्ष के कार्य क्षेत्र में परफॉरमेंस फंड 14वां वित्त की राशि विकास कार्यो को करने में खर्च की जाती है। जिस तरह से अध्यक्ष को 25 लाख उपाध्यक्ष को 15 लाख और सदस्यों को 10 लाख खर्च करने का प्रावधान मप्र शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रावधान की अनदेखी की जा रही है। जिसमें उपाध्यक्ष को 10 लाख और सदस्यों को 15 लाख दिया गया है, जो नियम विरूद्ध है। और मुझे प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा 5 वर्षो से कार्यालय नहीं दिया गया है। न ही निवास के लिए कमरा दिया गया है। जिससे विवश होकर उपाध्यक्ष पद से त्याग पत्र देता हूं।

जिपं सीईओ मिलिंद नागदेवे ने बताया कि वायरल हुए पत्र को देखा है लेकिन इस सम्बंध में कोई जानकारी नहीं है। वित्त मामले में प्रशासनिक अधिकारियों को कोई भूमिका नहीं है। इनमें जिपं सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की संयुक्त बैठक में सदस्यों द्वारा तय किया जाता है। कार्यालय के सम्बंध में कुछ दिन पूर्व ही उपाध्यक्ष ने कहा था,जिसमें हमने पत्राचार कर व्यवस्था बनाने के प्रति आश्वस्त किया था।

उपाध्यक्ष जिला पंचायत अनूपपुर रामन सिंह आर्मो ने बताया कि त्याग पत्र लेकर मैं मंत्री बिसाहूलाल सिंह और कलेक्टर से मिला, जिसमें मंत्री और अधिकारी ने फंड के प्रति आश्वस्त किया है। जिसके बाद मैंने त्याग पत्र नहीं सौंपने का मन बनाकर वापस लौट आया हूं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...