https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 8 सितंबर 2020

सरकार की सफल योजनाओं तथा कार्यकर्ताओं के बूते जीतेंगे चुनाव - रामलाल रौतेल



पन्द्रह महीने कांग्रेस ने दिया जनता को धोखा
अनूपपुर मध्यप्रदेश की जनता ने पिछले पन्द्रह महीने कांग्रेस का कुशासन देखा है। कमलनाथ सरकार ने समाज के गरीब,बेरोजगार, किसान, मजदूर, बेटियों के लिए कुछ नही किया। इनके वायदों पर जनता ने भरोसा करना बन्द कर दिया तो 2018 के चुनाव मे इन्होंने वचन दिया। सरकार बन गई तो इन्होने बड़ी बेशर्मी से वचन तोडऩे में भी कोई संकोच नही किया। मंगलवार को कांग्रेस के आचरण पर करारा प्रहार करते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष तथा अनूपपुर विधानसभा उप चुनाव के संचालक रामलाल रौतेल ने कही।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के पुत्र मोह के चलते वरिष्ठ विधायकों को इतना उपेक्षित, अपमानित किया गया कि उनके ही विधायक पार्टी छोड़ गये। मध्यप्रदेश की सरकार कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी के कारण गिर गयी। जिसके चलते आज हम उप चुनाव में हैं।
पार्टी अनूपपुर का चुनाव भारी बहुमत से जीतने जा रही है। सात सितम्बर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा आए आम नागरिकों तथा कार्यकर्ताओं की उनके प्रति सद्भावना, मप्र. सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भारतीय जनता पार्टी के मजबूत- एकजुट कार्यकर्ताओं के बूते हम चुनाव में उतरने जा रहे हैं।
चुनाव संचालन समिति के मार्गदर्शन मे विधानसभा के सभी पांचों मंडलों की आन्तरिक बैठकें करने के बाद सभी में सफल कार्यकर्ता सम्मेलन कराया गया। आज तक कांग्रेस अपना प्रत्याशी नहीं खोज सकी। रौतेल ने दावा किया है कि भाजपा का प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...