https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 12 सितंबर 2020

खेत से वापस आ रहे युवक पर भालू ने किया हमला


अनूपपुर। वनपरिक्षेत्र जैतपुर शहडोल के कुमेड़ी गांव में 11 सितम्बर की शाम 7 बजे के आसपा खेत से वापसी कर रहे युवक 32 वर्षीय संतोष पिता बहादुर सिंह पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। युवक की चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने भालू को भगाया और घायल संतोष को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया। यहां घायल संतोष का इलाज जारी है। भालू ने युवक के सिर तथा जांघ को बुरी तरह से जख्मी कर दिया है।
बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम 4 बजे संतोष सिंह अपने घर से खेत में खाद डालने गया था। जहां शाम 7 बजे वह खेत से घर की ओर वापसी कर रहा था। इसी दौरान गांव में किसान की बाड़ी में घुसे एक भालू को देखकर ग्रामीणों ने उसे खदेड़ कर भगाया। लेकिन ग्रामीणों को यह भनक नहीं थी कि उसी रास्ते कोई ग्रामीण जंगल की ओर से आ रहा है। तभी भालू चंद मीटर की दूरी पर सामने से आ रहे संतोष सिंह पर हमला बोलकर उसे जख्मी कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...