https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 23 सितंबर 2020

गजेंद्र सिंह बने रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य


अनूपपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की नई कार्यकारिणी बनाई गई है जिसमे सांसद हिमाद्री सिंह के दिशा निर्देशन में जिले के युवा भाजपा नेता गजेंद्र सिंह अनूपपुर को बिलासपुर मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

बुधवार मिले आदेश में गजेंद्र सिंह को उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त की सूचना दी गई है। जिनकी नियुक्ति पर अनूपपुर के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में अनूपपुर का प्रतिनिधित्व हास्य व्यंग कलाकार पवन छिब्बर करते थे। कई वर्षों बाद अनूपपुर को यह स्थान मिला है। युवा नेता गजेंद्र सिंह रेलवे की विभिन्न समस्याओं को लेकर बिलासपुर रेल मंडल की बैठक में सभी प्रमुख मुद्दों को रखेंगे और उसका समाधान करा कर लोगों को राहत प्रदान करेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...