https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 8 सितंबर 2020

वाहन चोरी के आरोपी की जमानत याचिका निरस्त


अनूपपुर वाहन चोरी करने वाले की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी नितेन्द्र सिंह तोमर कोतमा की न्यायालय ने 25 वर्षीय आरोपी राजकुमार पिता पूरन सिंह गोड निवासी कमलनगर थाना रामनगर की अभियोजन अधिकारी राजगौरव तिवारी द्वारा विरोध करने पर खारिज कर दी।
सहायक मीडिया प्रभारी विशाल खरे ने मंगलवार को बताया की मामला थाना बिजुरी के धारा 379 भादवि के आरोपी राजकुमार पर फरियादी ने कपिलधारा कालोनी से मोटर साईकिल क्र. सी.जी 11 एएस 4354 घर के बाहर से चोरी किया गया जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा अपराध कायम कर विवेचना के दौरान आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार कर वाहन को जब्त कराया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था।
 आरोपी ने जमानत आवेदन में बताया कि झूठा फसाया गया है। जिसपर अभियोजन अधिकारी द्वारा जमानत आवेदन का विरोध किया कि आरोपी रात्रि में फरियादी के घर के बाहर से वाहन चोरी कर अपराध किया है वर्तमान में चोरी की घटनाए बहुत बढ़ गई है जमानत का लाभ मिलता है तो साक्ष्य प्रभावित व फरार हो सकता है। न्यायालय ने दोनो पक्षो को सुनने के बाद अभियोजन के तर्को से सहमत होते हुए आरोपी की जमानत याचिका अंतर्गत निरस्त कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...