https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 15 सितंबर 2020

संभागीय संगठन मंत्री की गोपनीय बैठकों से कार्यकर्ताओं में उत्साह, नेताओं के बढ़े रक्तचाप


आजाका मंत्री 4
दिन से शहर में,मिडिया से बनाई दूरी

अनूपपुर। विधानसभा उप चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन के अचानक अनूपपुर पहुंचने के बाद विगत चार दिन से जिले के शीर्ष नेताओं के बिना सेक्टर स्तर पर बैठक कर कार्यकर्ताओं से सीधे रुबरु हो रहे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़े रहे है। तो दूसरी ओर आजाका मंत्री मंत्री मीना सिंह 4 दिन से शहर में होने के बाद भी खबरों में नही आ पाई। इससे लगता है पार्टी में अन्दर ही अन्दर असंतोष पनप रहा है।

पार्टी सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंचीय कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामलाल रौतेल द्वारा मंच से दूर कार्यकर्ताओं के बीच बैठने के पार्टी नेताओं ने अलग-अलग अर्थ लगा कोई खुश हो रहा तो समार्पित कार्यकर्ता इसे अच्छे संकेत नही मान रहा। कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच सबकुछ ठीक ना होने की खबरों के बीच मंत्री मीना सिंह चार दिन से अनूपपुर में हैं। लोगों का पूरा ध्यान उनके इर्द गिर्द होने के कारण संगठनात्मक गतिविधियां समाचार की सुर्खियों से दूर हैं।

वहीं प्रचार-प्रसार से दूर संभागीय संगठन मंत्री एक ओर वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग मिलते जुलते देखे गये तो दूसरी ओर जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं से दूर सेक्टर स्तर पर निरंतर बैठकें कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे है तो नेताओं का रक्तचाप बढ़ रहा है।

विधानसभा अनूपपुर में पांच मंडलों मे बीस से अधिक सेक्टर बनाए गये हैं। जिनके लिये प्रभारी,सह प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रत्याशी की अधिकृत घोषणा ना होने के बावजूद मंत्री बिसाहूलाल सिंह का प्रत्याशी होना लगभग तय है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह से है। विजय सुनिश्चित करने के लिये केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के दो से अधिक प्रवास हो चुके हैं। स्वत: मुख्यमंत्री की आम सभा संपन्न हो चुकी है। प्रभारी राजेन्द्र शुक्ला, संजय पाठक ने मोर्चा संभाल रखा है। भगवानदास सबनानी ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल को चुनाव संचालक बना कर विपक्ष की तगड़ी घेरे बन्दी की गई है। आन्तरिक चर्चा के अनुसार अतिशीघ्र बिसाहूलाल सिंह तथा रामलाल के विधानसभा क्षेत्र में संयुक्त प्रवास की रणनीति पर कार्य किया जा रहा है।

लेकिन उससे पूर्व संभागीय संगठन मंत्री के सेक्टरों में गोपनीय बैठकों से नेताओं में खलबली है तो कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। अनूपपुर शहर,अनूपपुर ग्रामीण, जैतहरी, फुनगा,पसान मंडल के लगभग सभी सेक्टरों मे संगठन मंत्री के गंभीर प्रयत्नो के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का यह उत्साह कांग्रेस पर भारी पड़ सकता है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...