https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 4 सितंबर 2020

अनूपपुर विस उपचुनाव में गुढ़ विधायक को भी मिली जिम्मेदारी, संभालेगे मोर्चा


प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव संचालक रामलाल रौतेल से की सौजन्य भेंट

अनूपपुर। उप चुनाव में विजय सुनिश्चित करने के लिये भारतीय जनता पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को उपचुनाव वाले क्षेत्रो में जिम्मेदारी देते हुए स्थानिय लोगो से मिलने की व पार्टी के पक्ष में करने की रणनीति पर कार्य करने के लिए केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, दो पूर्व मंत्रियों राजेन्द्र शुक्ला, संजय पाठक,भगवान दास सबनानी,प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल निरंतर भाजपा की विजय के लिये ग्रामीण क्षेत्रों के सतत सम्पर्क कर सरकार की योजनाओं को पहुंचा रहे है। इसमें गुढ़ विधायक तथा विंध्य के कद्दावर भाजपा नेता नागेन्द्र सिंह अब मोर्चा संभालेगें।

भाजपा नेता मनोज द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के वरिष्ठ नागरिक डीपी सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने अनूपपुर स्थित उनके निवास पर परिजनों से मिलने शुक्रवार को पहुंचे गुढ़ विधायक ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव संचालक रामलाल रौतेल से सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चुनाव अधिसूचना घोषित होते ही मैं यहाँ पूरा समय दूंगा। प्रदेश उपाध्यक्ष विधानसभा अनूपपुर की चुनाव तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। दोनों नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह की विजय सुनिश्चित बतलाते हुए जीत के अन्तर को एतिहासिक बनाने के लिये कार्यकर्ताओं से जमकर मेहनत करने की अपील की।

गुढ़ विधायक ने स्व.डीपी सिंह को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सुपुत्र समीर सिंह के साथ अन्य परिजनों को ढांढस बंधाते हुए डीपी सिंह के योगदान को याद किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

महिलाओं की प्रगति देखकर कांग्रेस पचा नहीं पा रहीं हैं और नारी शक्ति का अपमान कर रहें हैं- सांसद हिमाद्री सिंह

नारी शक्ति का अपमान पर माफी मांगे कांग्रेस के अध्यक्ष  अनूपपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि मध्य प्रदेश की महिल...