https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 1 अप्रैल 2020

छग के जंगलो से पहुंचा हाथियों के दल ने ग्रमीणों पर किया हमला , 3 की मुत्यु

अनूपपुर/पुष्पराजगढ़। छग के अचानक मार्ग के जंगलो से होते हुए जंगली हाथियो का समूह 1-2 अप्रैल की रात पुष्पराजगढ़ के पुरगा पंचायत में पहुंचा जहा 2 अप्रैल की सुबह ३ ग्रमीणो पर हमला किया। इस हमले में दो ग्रमीणो ने वहीं दम तोड़ दिया एक महिला पुष्पराजगढ़ चिकित्सालय में इलाज के दौरान मुत्यु हो गई।
एसडीएम पुष्पराजगढ़ विजय डेहरिया ने बताया बीती रात छग के अचानक मार्ग के जंगलो लगभग 10 से 12 हाथियों का समूह ग्राम पुरबा में घुसे और तीन ग्रामीणों को अपना निशाना बनाया सुबह जब ग्रामीण खेतों में कार्य कर रहे थे तभी अचानक हाथियों के समूह ने किया हमला कर एक पुरुष और एक महिला की मुत्यु घटना स्थल पर हो गई वहीं एक महिला की मुत्यु इलाज के दौरान हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना के बाद एसडीएम पुष्पराजगढ़ के साथ वन अमला पहुंच कर जानकारी जुटा रहे है।

आशुतोष सिंह

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...