https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 25 दिसंबर 2019

कलेक्टर ने परिसर का किया निरीक्षण, बाहरी परिसर में व्यवस्थित लगेगी दुकानें

अनूपपुर एक ओर अस्पताल प्रबंधन द्वारा सुरक्षा की तैयारी की जा रही है। 25 दिसम्बर को जिला कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने कायाकल्प योजना के तहत व्यवस्थित बनाए जा रहे जिला चिकित्सालय परिसर का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को कार्यो को गति देने के निर्देश दिए।  बैठक आयोजित कर कार्यो की समीक्षा की। यहीं नहीं चिकित्सालय परिसर के बाहर संचालित हो रहे दुकानों को व्यवस्थित रूप देते हुए उससे आने वाले आय को रोगी कल्याण समिति में जमा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि इसके लिए वर्तमान संचालित दुकानों को शेड प्रदान करते हुए नम्बर निर्धारित किया जाएगा। वहीं वाहन पार्किंग को निजी ठेकेदार को देते हुए परिसर से वाहनों को दूर रखने,साथ ही पार्किग स्थल को और व्यवस्थित करने व हैंड पम्प को चारो तरफ से टीन लगाकर इसे व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...