https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 29 दिसंबर 2019

कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी-विधायक

स्थापना दिवस पर देश के लिए कुर्बान नेताओं को किया याद
अनूपपुर। कांग्रेस पार्टी की स्थापना १८८५ में हुई थी। लगभग 300 वर्षो से अधिक समय अंग्रेजों का शासन था। उनको हटाने एवं नागरिकों की सुरक्षा के लिए और धर्मनिरपेक्षता के साथ यहां के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस पार्टी का गठन हुआ। कांग्रेस पार्टी की स्थापना में तमाम बड़े-बड़े नेताओं ने अपनी कुर्बानिया दी। जिसमें प्रमुख रहे पं.जवाहरलाल नेहरू, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस इन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने-अपने जान की कुर्बानी दे दी। आज हम कुर्बानी नेताओं की बदौलत स्वतंत्रता के साथ स्वतंत्र हैं। उन्हीं के कारण देश को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेसजनों का आव्हान किया कि देश, प्रदेश, जिले के विकास के लिए सभी आगे आएं। उक्त उद्गार कांग्रेस स्थापना दिवस कार्यक्रम में विधायक बिसाहूलाल सिंह ने कही। 
उन्होंने कहा कि देश मे प्रजातंत्र व्यवस्था कायम करने के लिए देश का विकास करने के लिए कांग्रेस पार्टी की स्थापना की गई। आज जो विकास दिख रहा है, वह कांग्रेस की ही देन है। कांग्रेस की स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के कुर्बानी महापुरुषों के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं सभी ने संकल्प लिया की वह एकजुटता के साथ देश की स्वतंत्रता के लिए कुर्बान हुए नेताओं के बताएं दिशा निर्देश का पालन करते हुए। कांग्रेस कांग्रेस को कभी मिटने नहीं देंगे। इसके लिए कांग्रेस जन एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की दिशा में अपना तन-मन-धन समर्पित कर देंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शंकर बाबू शर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी, संतोष अग्रवाल एडवोकेट, भगवती प्रसाद शुक्ला, वासुदेव चटर्जी एडवोकेट, शिव कुमार गुप्ता, नगर पालिका प्रशासनिक समिति अध्यक्ष रामखेलावन राठौर, उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, सदस्य योगेंद्र राय, रामाधार बैगा, मुरलीधर पटेल, मोहित पटेल, संजय सोनी, विनय प्रजापति, अशोक सिंह, एहसान अली अंसारी, जोहर अली, विद्या देवी शर्मा, संध्या वर्मा, नरेश शर्मा, उदय प्रताप सिंह, राम लखन, आशीष वर्मा आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय का हुआ भूमि पूजन


कांग्रेस की स्थापना दिवस पर स्टेट बैंक के पास ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के भवन के लिए भूमि पूजन विधायक बिसाहूलाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल एवं कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार करतार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर तमाम कांग्रेसजनों ने भवन निर्माण हेतु अपने से राशि दान के रुप में दी। जिसमें विधायक बिसाहूलाल सिंह ने एक लाख रूपए एवं अन्य नेताओं ने बढ़-चढ़कर दान दिए जाने की घोषणा लिखित में की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...