https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 16 दिसंबर 2019

ठंड से रेलवे प्लेटफार्म में 55 वर्षीय महिला की मौत

अनूपपुर रेलवे स्टेशन अमलाई के प्लेटफार्म क्रमांक 4 में 15 दिसम्बर की रात 55 वर्षीय महिला की ठंड से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म क्रमांक 4 में अपने परिवार के साथ सोई ममता बैरागी पति दादूराम बैरागी निवासी अंग्रेजी घाट मंडला जो परिवार सहित भीख मांगकर जीवन यापन करती थी,मौत हो जाने पर सूचना जीआरपी अनूपपुर को दी गई। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बुढ़ार भेजा गया, पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी गई। जानकारी के अनुसार महिला कई दिनो से बीमार चल रही थी, परिजनो ने बताया की रात के समय उसे खूंन की उल्टी भी हुई थी, जिसके बाद वो सो गई। सुबह उसे उठाने पर उसकी मौत का पता चला। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...