https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 15 दिसंबर 2019

छोटे भाई के नाम पर बड़ा भाई कर रहा कॉलरी में नौकरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनूपपुर रामनगर थानांतर्गत मलगा कॉलरी में बड़े भाई द्वारा अपने ही छोटे भाई के नाम पर नौकरी करने का मामला सामने आया है, जिसमें छोटे भाई की शिकायत पर पुलिस ने बड़े भाई आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी बीएन प्रजापति ने बताया कि 56 वर्षीय रामानंद तिवारी पिता स्व. रामबहोर तिवारी निवासी पोंडी जिला सीधी ने आवेदन दिया था कि मेरा बड़ा भाई रामनिवास तिवारी द्वारा मेरा नाम रामानंद तिवारी अपने को मलगा कॉलरी में बताकर भर्ती होकर 1986 से नौकरी कर रहा है। जांच किया गया तो जांच में पाया गया कि असली नाम आरोपी का नाम रामनिवास तिवारी है। अपने भाई रामानंद तिवारी बनकर नौकरी करता था। जिसके खिलाफ पुलिस ने धारा 420 सहित अन्य धाराओं के साथ मामला दर्ज किया है। आरोपी रामनिवास तिवारी की उम्र 59 वर्ष है। जिसे सी सेक्टर राजनगर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...