https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 24 दिसंबर 2019

मारपीट करने वाले आरोपी को न्यायालय उठने तक की सजा

अनूपपुर मारपीट करने वाले आरोपी को आरती रतौनिया की न्यायालय ने सुनवाई करते हुए सूर्यबली पाव पिता गोविंद पाव 27 वर्ष वार्ड क्रमांक 8 अनूपपुर थाना कोतवाली को धारा 323 भादवि के अपराध में दोषी पाते हुए न्यायालय उठने तक का कारावास एवं एक हजार रूपए के अर्थदंड की सजा सुनाई। राज्य की ओर से सहायक लोक अभियोजन अधिकारी विशाल खरे ने पैरवी की। मंगलवार को मीडिया प्रभारी राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि 25 अप्रैल 2017 को फरियादी कुसुमबाई कोतवाली अनूपपुर में इस आशय की शिकायत दर्ज कराई कि अभियुक्त सूर्यवली पाव शराब पीकर उसके घर के सामने  अपशब्दो का प्रयोग किया मना करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने विवेचना उपरांत मामला न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को दोषित पाते हुए दंड से दंडित करने की सजा सुनाई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...