https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 30 दिसंबर 2019

गिरते तापमान पर कलेक्टर ने दिया दो दिन का अवकाश

अनूपपुर। जिले में गिरते तापमान से पड़ रही ठण्ड एवं शीत लहर के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए सोमवार को कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों,नवोदय विद्यालय, सीबीएसई, केन्द्रीय विद्यालयों एवं अन्य समस्त बोर्डों के विद्यालयों में दो दिवसिय अवकाश घोषित किया है। इस दौरान शिक्षक विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे। आदेशा में कहा है अवकाश ३१ दिसम्बर २०१९ से ०१ जनवरी २०२० तक घोषित किया है। अवकाश छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कक्षा एक से कक्षा १२वीं तक के लिए है। आदेश तत्काल प्रभाव से सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों पर लागू होगा।   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...