https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 13 दिसंबर 2019

गिट्टी का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त

अनूपपुरथाना करनपठार क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम दमेहड़ी में अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करते बिना नंबर की दो ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त करते हुए ट्रैक्टर चालको के खिलाफ म.प्र. खनिज गौड़ अधिनियम 2006 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। थाना प्रभारी करनपठार सोने सिंह परस्ते ने बताया की मुखबिर की सूचना पर दमेहड़ी स्टेट बैंक तिराहा के पास बिना नंबर का ट्रैक्टर पर चालक सूखसेन यादव पिता राम सिंह यादव 30 वर्ष निवासी ग्राम बरबसपुर थाना करंजिया जिला डिंडौरी से लोड गिट्टी से संबंधित दस्तावेज की मांग की चालक द्वारा मौके पर कोई भी दस्तावेज नही दिखाया गया। दमेहडी बिलासपुर रोड में बिना नंबर की ट्रैक्टर को रोका चालक राजकुमार सिंह पिता नाथूराम सिंह उईके 20 वर्ष निवासी ग्राम दमेहड़ी से ट्रैक्टर टॉली में लोड गिट्टी से संबंधित दस्तावेज की मांगे गए जिस पर चालक ने मौके पर कोई दस्तावेज नही दिखाए जाने पर दोनो ट्रैक्टर को जब्त करते हुए थाना परिसर में खड़ा कराते हुए चालको के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...