https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 26 दिसंबर 2019

26 दिनों में पुलिस ने 19 लापता बालक-बालिकाओं का किया दस्तयाब

अनूपपुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा गुम अवयस्क बालक-बालिकाओं की पता तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस ने  पिछले 26 दिनों में जिले के विभिन्न थानों से गुम हुए 19 बालक-बालिकाओं को खोज निकाल उनके परिजनों के सुर्पुद करने में सफलता पाई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने बताया कि विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सायबर सेल एवं संबंधित थाने की टीम गठित कर दस्तयाबी की जा रही है। जिसमें अब तक विभिन्न राज्यो एवं मप्र. के दूरस्थ जिलो से गुमशुदा के रूप में कुल 19 अवयस्क बालक-बालिकाओं को दस्तयाब किया गया है। इसके अलावा अन्य बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए तकनीकि वैज्ञानिक पद्धति का सहारा लेते हुए तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। दस्तयाब बालक-बालिकाओं में ऐसे बालक-बालिकाएं भी है जो पिछले कई वर्षों से लापता थे एवं ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...