https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 11 दिसंबर 2019

ट्रक की ठोकर में बाइक सवार की मौत

अनूपपुरजैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कल्याणपुर के पास शक्ति टोला मुख्य मार्ग पर 10 दिसम्बर की जैतहरी से बिलासपुर की तरफ  जा रहा ट्रक क्रमांक एमपी 18 जीए 1207 ने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। जिसपर सवार 35 वर्षीय पवन कुमार सिंह पिता संत दास सिंह  निवासी शक्ति टोला कल्याणपुर की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों के साथ वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर लापरवाह ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...