https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 16 दिसंबर 2019

अमरकंटक नर्मदा महोत्सव हेतु कलेक्टर ने दिया 1 सप्ताह का वेतन

शा.सेवकों से सहयोग की अपील

अनूपपुरनर्मदा जयंती में तीन दिवसीय अमरकंटक नर्मदा महोत्सव का आयोजन हेतु सोमवार को कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने अपना एक सप्ताह के वेतन का 21 हजार रुपए की राशि अमरकंटक नर्मदा महोत्सव के आयोजन के लिए दिया। आयोजन की तैयारियाँ लगभग पूर्णत:की ओर हैं। 31 जनवरी से 2 फरवरी तक होने वाले आयोजन में अमरकंटक की नैसर्गिक सुंदरता एवं जलवायु विविधता को वैश्विक पहचान दिलाकर स्थानीय जनो को लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। महोत्सव के आयोजन हेतु नर्मदा मंदिर ट्रस्ट,जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, उद्योगपतियों, व्यापारियों, शासकीय सेवकों एवं आमजनो द्वारा निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही आपने अनूपपुर जिले के समस्त शासकीय सेवकों से अपील की है कि स्वेच्छानुसार आयोजन हेतु सहयोग करें। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा अमरकंटक नर्मदा महोत्सव समिति की तरफ से कलेक्टर को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...