https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 9 दिसंबर 2019

350 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। बिजुरी थाना क्षेत्र में गांजा के अवैध कारोबार की लगातार मिल रही शिकायत पर 8 दिसम्बर को मुखबिर की सूचना पर भालूगुड़ार गांव में छापामार कार्रवाई करते हुए आरोपी बंटा उर्फ अशोक गुप्ता पिता कैलाश गुप्ता को गिरफ्तार किया। जहां आरोपी के पास पुलिस ने ३५० ग्राम गंाजा जब्त किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ २० एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एएसआई सुमित कौशिक ने बताया कि बिजुरी में गांजा की सूचना पर थाना प्रभारी बिजुरी संजय पाठक से मार्गदर्शन में भालूगुडार में बंटा उर्फ  अशोक गुप्ता के घर के आंगन में अवैध तरीके से बिक्री के लिए रखे गांजा को पकड़ा गया। पॉकेट में गांजा 350 ग्राम पाया गया। कार्रवाई में एएसआई सुमित कौशिक, सहायक उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद दुबे, सहायक उपनिरीक्षक अमर लाल यादव, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र द्विवेदी, विनोद नाहर, महिला आरक्षक पूनम पांडेय शामिल रही। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...