https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 30 दिसंबर 2019

अमरकंटक नर्मदा महोत्सव में शासकीय सेवकों ने आगे बढ़कर किया सहयोग,आमजन से उम्मीद

अनूपपुर। अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2020 का आयोजन 31 जनवरी से 2 फरवरी 2020 तक किया जाना है। इस दौरान धार्मिक गतिविधियों के साथ स्थानीय जनजातीय समूहों की सांस्कृतिक गतिविधियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र को विश्व स्तर में पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने हेतु यहां की संस्कृति, प्रकृति एवं कला से आमजनों को अवगत कराने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में समाजसेवियों, शासकीय सेवकों एवं आमजनों का बढ़-चढ़ कर सहयोग मिल रहा है। जिसमे सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग व्ही.डी.नायर ने ३१ हजार रुपए,जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी विपिन पटेल ने ११ हजार रुपए,मत्स्य विभाग के सहायक संचालक शिवेन्द्र परिहार ने ११ हजार रुपए, अनूपपुर राजस्व विभाग ने ६० हजार रुपए अमरकंटक नर्मदा महोत्सव के लिए कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर को चेक सौंपकर अपनी सहभगिता दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...