https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 9 दिसंबर 2019

14 वर्ष पूर्व गुमशुदा नाबालिग को कोतवाली पुलिस ने किया बरामद

अनूपपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत पटौराटोला में वर्ष 2006 से 17 वर्षीय नाबालिग के गुमशुदगी के बाद पुलिस ने 14 वर्ष बाद उसे जबलपुर के गोहलपुर से कोतवाली पुलिस ने 8 दिसम्बर को बरामद किया। 9 दिसम्बर को कोतवाली अनूपपुर ले आई। पुलिस अधीक्षक वर्ष 2018 में 5 हजार रूपए के ईनाम की घोषणा भी की थी।

कोतवाली निरीक्षक प्रफुल्ल राय ने बताया की 21 जून 2006 को 17 वर्षीय नाबालिग के गुमशुदगी की शिकायत उसके परिजनो द्वारा 30 जून 2006 को दर्ज कराई थी, जहां पुलिस ने लगातार बीते 14 वर्षो से उसकी खोजबीन में जुटी रही। जहां मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने सहायक उपनिरीक्षक महिपाल सिंह,आरक्षक जगबहादुर एवं महिला आरक्षक श्वेता की टीम गठित कर उसे जबलपुर भेजा गया, जहां 8 दिसम्बर को पुलिस ने उसे बरामद करते हुए 9 दिसम्बर को कोतवाली अनूपपुर ले आई। जानकारी के अनुसार नागालिग गुमशुदा की वर्तमान में 30 वर्ष है, उसने गोहलपुर में शादी कर ली थी और उसके दो बच्चे है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...