https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 24 दिसंबर 2019

चोरों ने तीन स्थानों पर कर डाली चोरी, पुलिस गश्त रही नाकाम

अनूपपुर कोतवाली थाना अनूपपुर क्षेत्र के तीन स्थानों पर 23-24 दिसम्बर की रात अज्ञात चोरो ने शहर के दो दुकान और एक घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी कर डाली। पहली घटना इंदिरा तिराहा स्थित निशा ज्वेलर्स प्रमोद सोनी की दुकान में घटी, जहां चोरो ने सामने से शटर और कांट के दरवाजे को तोड़कर दुकान के अंदर से चांदी जेवरात सहित अन्य सामान चुरा ले गए। दुकान मालिक के अनुसार चोरी लगभग 80 हजार की बताई जा रही है। वहीं शंकर मंदिर पुरानी बस्ती मार्ग स्थित पारस मोबाइल सेंटर पर चोरी कर चोरो ने मोबाइल सहित नगदी सहित 50 हजार रूपए की चोरी की।
इसी तरह तीसरी चोरी उजीर बागीचा के पास एड. राघवेंद्र सिंह उर्फ गोलू   के घर हुई। बताया जाता है कि राघवेंद्र सिंह का पूरा परिवार बिलासपुर में रहता है। घर पर ताला लगा हुआ था। इसलिए चोरों द्वारा वहां की गई चोरी की सही जानकारी सामने नहंी आ सकी है। जानकारी के अनुसार इसके पहले भी निशा ज्वेलर्स और राघवेन्द्र सिंह के यहां चोरी की घटना घटित हो चुकी है। जिसका पुलिस अबतक पतासाजी नहीं कर सकी है। फिलहाल एक ही रात तीन स्थानों पर हुई चोरी से अनूपपुर नगरवासी में भय का माहौल बना हुआ है। विदित हो कि अनूपपुर भ्रमण पर आए शहडोल रेंज आईजी एसपी सिंह 23 दिसम्बर की रात अनूपपुर  प्रवास में विश्राम कर रहे थे। लेकिन नगर की सुरक्षा में गश्त की नाकामी के कारण तीनों स्थानों पर चोरी की घटना चर्चा का विषय बन गया है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...