https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 10 दिसंबर 2019

हत्या दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनूपपुर। भालूमाड़ा थाना अंतर्गत जमुना कॉलरी मे मे पिंटू सिंह की हत्या के मामले मे पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को पकड लिया है, जानकारी के अनुसार हत्या के फरार आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया था, टीम मे कोतमा एसडीओपी एस.एन. प्रसाद, उपनिरीक्षक विवेक द्विवेदी एवं अन्य पुलिस कर्मचारी शामिल रहे। उपनिरीक्षक विवेक द्विवेदी के नेतृत्व मे विगत दिनो आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस टीम बीना एवं राजस्थान के कोटा गई हुई थी, बीना से हत्या के फरार आरोपी छोटू सरदार और विनोद कुमार को पुलिस ने हिरासत मे लिया है। पूछताछ के बाद हत्या के मामले का खुलासा हो सकेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...